May 17, 2006

उलझन

सब कुछ उलझा सा लगता है सीने में,
आता नही बाहर कुछ भी।

अक्षर न तो बैठते हैं और न ही गिरत हैं,
गुमशुदा हूँ उन "भूत" ख्यालों में अभी भी।

तनहाइयों का डर किसे नही होता?
उन त्योहारों के छूटने का ग़म है हमें भी।

तुम्ही को लिखा करता था मैं हमेशा,
आज बाजारों में स्याही नही मिलती मुझे भी।

विश्वास का अंत

सुबह हुई,
आइना देखा।
सब कुछ ठीक था।

फिर चक्र बढ़ा ।
किया काम,
वही जो होता आया है।

एक और चक्र बढ़ा ।
सोचा वही ,
जो सोचता आया हूँ।

चक्र की एक और बढ़त ।
बाहर निकला ,
गया वहीं जहाँ जाता हूँ।

अन्तिम चक्र ।
हुआ वही ,
जो होना था।

आख़िर विश्वास,
गया कहाँ।

Mar 11, 2006

मृत्यु

तुम और मैं जुड़वाँ हैं।
उस दिन जब,
मैंने पहली बार,
आँखें खोली।
उस दिन शायद,
तुमने भी जन्म लिया।

हमारा मिलना तो,
निश्चित ही था।
पर कुछ प्रश्न हैं।
मन में आज।
आज, जब मुझे,
एहसास हो रहा है,
हमारे मिलन का।

शायद अब एक ही,
प्रश्न उचित हो,
आज के सन्दर्भ में।
की,
कितनो और से साक्षात्कार,
होगा तुम्हारा,
मुझसे मिलकर।

बदलाव की उपेक्षा

असमर्थता, जब भरती खिन्नता,
मन में।
असहाए जब बनाती मुझे,
सबके समक्ष।
तब यही प्रश्न उठता है,
भेदता है, चीखता है,
मन में।
की क्या अब भी मैं,
विकसित नही कर,
पाया हूँ स्वयं को?

असमर्थता, जब दिखाती चेहरा,
मुझ को।
विकृत कर देती यह रूप,
सबके समक्ष।
तब यही पूछता मेरा मन,
भटकता है, भागता है,
यहाँ वहां।
की क्या अब भी पहचान,
अधूरी ही रह गई है,
मेरे स्वयं की?

अब और कितना लज्जित,
होना है मुझे?
और कितनी खामोशियों की,
गहराई का अवलोकन,
और कितनी घूरती आंखों,
का भार वहां करना है मुझको?

प्राकृतिक बदलाव आसान,
नही होता शायद।

तुम्हारी याद

आखिर कब तक
झोंकता रहूँगा मैं.
स्वयं को इस
आग में?
जो ना जाने कितने
जन्मो से जलती
आ रही है.
कभी न ख़त्म होने
वाली आग.

रह-रहकर भड़क
उठती है सीने
में.
धधकती है तो
कभी थमती ही नहीं.
परिणाम.
सुलग रहा हूँ
मैं हरपल
तुम्हारी याद में.