Showing posts with label शहर. Show all posts
Showing posts with label शहर. Show all posts

Sep 1, 2013

इक शहर

इक शाम ढली
और बस
ये शहर बन बैठा
अजनबी ।

किसी किस्म की
नाराज़गी का
एहसास बिखेरता
रूठा, मगर
उदास ।

कुछ ना कहता
बस, देखता
मुझे हर वक्त
गुज़रते अपने
ईर्द गिर्द ।

किसी किस्म की
खामोशी का
शोर मचाता
शायद करता इंतज़ार
कि मैं ना देखुं
उस नये आसमान को
जो अब मेरा नया
प्रेम है ।