May 26, 2007

मौसम की धारा

गर्मी का एहसास,
उत्पन्न होता है,
धुप से नही
रुकी हवा से नही,
बंद कमरे से भी नही।
बल्कि जन्म लेता है
यहाँ अन्दर।
भीतर एक तपती आत्मा,
सुलगती है और पैदा करती है असहनीय गर्मी।

सर्दी का प्रकोप,
महसूस होता है,
बर्फीली हवाओं से नही,
गहन कुहरे से भी नही,
छिपे सूरज से भी नही,
सर्दी तो आती है,
तुम्हारी सांसें बनकर
रोम रोम को छूकर,
कंपकपाती हैं और,
गलाती हैं यह तीक्ष्ण सर्दी।

वसंत की चेतना,
क्षणभंगुर रहती हैं,
पतझर के भय से नही,
समयाभाव से नही,
प्रेम की विवशता से भी नही।
हरयाली तो बस सीमित हैं,
तुम्हारी आवाज़ तक।
जो प्रत्यक्ष हैं वर्तमान में,
ना एक क्षण आगे, ना एक क्षण पीछे।

Nov 14, 2006

खामोश पानी की एक धारा

खामोश पानी की,
एक धारा ....
गुमसुम,
उछलती - बिलखती,
कूदती - फांदती,
दौड़ती,
बिना आवाज़ ....
यहाँ भीतर,
मेरे अन्दर।

शिथिल चेतना,
की शिकार।
किसी खोई हुई,
पहचान का प्रकार।
बहती निरंतर ....
यहाँ भीतर,
मेरे अन्दर ।

आश्चर्य की !!

जीवन का एक,

पर्याय यह भी।

खामोश पानी की एक धारा ।

Nov 7, 2006

शोर का ज़ोर

कितने दिन बीत गए,
बस यूँही बैठे बैठे।
कदम उठाते ही नही,
किसी दिशा की ओर।

चिंतन की प्रक्रिया कुछ,
लम्बी बन पड़ी है।
हाथ लगता ही नही,
किसी चेतना का छोर

बाहर झांकता हूँ तो,
सब आसन लगता है।
अन्दर ही उलझी पड़ी है,
खोखले विचारों की डोर।

कुछ नही करता हूँ मैं,
दूर दीख रही है रौशनी।
कदाचित इसी तरह,
ध्वंस करगा मुझे यह शोर।

वही रात - दूसरी सुबह

आज की अनुभूति,
याद दिलाती है,
उन दिनों की।
वो दिन - जब हम सभी,
इन सितारों से ढकी,
छत के नीचे,
बैठे,
करते थे गुलज़ार,
उन रातों को,
जिनकी सुबह,
का ठिकाना ना,
हुआ करता था।

आज हम सभी,
जब उसी,
छत के नीचे,
बिखरे पड़े हैं,
दूर - दूर,
अलग - थलग,
अपनी अपनी सीमाओं में बंधे।
तब ज़रूर याद करते होंगे,
उन रातों को।

कितना निर्दयी दीख,
पड़ता है,
इश्वर का ये न्याय,
की मिलना है अगर,
तो बिछड़ने का ग़म,
साथ सहना हे पड़ेगा।

आश्वस्त हूँ,
तो यही सोचकर,
समझकर की,
चलो,
दूर ही सही,
पर सब जी रहे हैं,
प्रतिपल,
अग्रसर हो रहे हैं,
एक लक्ष्य की ओर।

काश ऐसा ही हो,
की मिले,
उन सबको,
वही मंजिलें जो,
सँजोकर राखी हैं,
हम सभी ने,
मन के उस कोने में,
जिसका शायद,
ठिकाना हमें ख़ुद,
ही मालूम नही।

अब अगर 'वोह' रातें,
आए भी तो,
एक ऐसा सवेरा,
लेकर,
जिसमे छिपी राखी हों,
साडी खुशिया,
नई आकांक्षाएं,
नए पड़ाव,
और नई दिशायें।

रातों से सुबह,
का सफर,
कभी अलग भी,
हो सकता है,
आज पता चला।

Jun 13, 2006

रंगों का औचित्य

हलकी पीली धूप,
दुधिया सफ़ेद ये पेज,
अजीब सी नीली स्याही।

धुंधली काली यादें,
कत्थई लाल दरवाज़े,
विस्मृत हरियाली।

चिडियों का भूरा शोर,
मटमैले रस्ते,
पहचाना हुआ सा,
चाय का रंग।

गुलाबी किलकारियां,
बैंगनी चेतना,
चालक पाउडर सी फैली धुंध,
और चाँदनी से ठंडे चेहरे।

इन सभी रंगों के बीच,
काला - सफ़ेद मैं,
कोसता अपनी विवशता को।