इन उमसती शामों में,
उफनती वेदनाएं,
कहती हैं,
हर बुझते क्षण से,
की,
अब और नही,
और नही अब कह सकती मैं,
और नही अब तप सकती मैं,
और नही अब सज सकती मैं,
करके विवशता का श्रृंगार।
अब तो बुझा दो,
इन सिसकियों को, अपने,
बदलते वेग से।
बुझो नही अब जलो।
जलो और बिखेर दो आलोक,
यहाँ वहां,
सर्वत्र,
और खिलखिला दो मुझे।
Aug 15, 2008
May 1, 2008
विचलित मन की मनःदशा
इस बंद कमरे की,
भीनी ठण्ड के बीच।
इन कह्काशों की,
सचाई,
बोल रही है मुझसे,
की यहाँ क्या है तुम्हारा?
प्रेम से ऊँचा सच,
जो मैं देख ना पाया कभी,
आज समझकर उसको,
शांत कैसे हैं मन मेरा?
कहते हैं की सुबह का भुला,
शाम को आया तो,
अर्थ बना।
क्या मैं बन गया हूँ निरर्थक?
साक्षी है इश्वर मेरा,
जो समर्पण किया ह्रदय ने,
तुमको।
क्या उसका विश्वास जमा ना पाया मैं कभी?
विनती है मेरी तुम्हारे,
श्वेत स्वर्ण ह्रदय से की,
अपनाकर मुझको जीवन में,
क्षमा का सर्वोच्च हार पहना दो मुझे।
भीनी ठण्ड के बीच।
इन कह्काशों की,
सचाई,
बोल रही है मुझसे,
की यहाँ क्या है तुम्हारा?
प्रेम से ऊँचा सच,
जो मैं देख ना पाया कभी,
आज समझकर उसको,
शांत कैसे हैं मन मेरा?
कहते हैं की सुबह का भुला,
शाम को आया तो,
अर्थ बना।
क्या मैं बन गया हूँ निरर्थक?
साक्षी है इश्वर मेरा,
जो समर्पण किया ह्रदय ने,
तुमको।
क्या उसका विश्वास जमा ना पाया मैं कभी?
विनती है मेरी तुम्हारे,
श्वेत स्वर्ण ह्रदय से की,
अपनाकर मुझको जीवन में,
क्षमा का सर्वोच्च हार पहना दो मुझे।
May 26, 2007
टुकडा
सुबह का सन्नाटा
खोज
भूलता जा रहा हूँ मैं,शायद अपनी गली का मकान।
भटकता फिर रहा हूँ मैं,
इन गुमसुम सन्नाटों के बीच।
खोजता फिरता हूँ मैं,
उस पहचान को शायद,
जो कभी मेरी थी ही नही।
नदियाँ जो बहती आयी हैं,
सदियों से,
समय को चीरती, भेदती,
और परास्त करती।
आज सूखने को हैं।
और इन सब बहावों के बीच,
एक स्थिरता सी बस गई है मुझमे।
जो ना रुकने देती है, और,
ना ही चलने देती है।
सम्भव है की शायद,
खो चुका हूँ मैं,
उस जीवन शैली को,
जो कभी मैंने जिया ही नही।
Subscribe to:
Posts (Atom)

